MP Board Academic Calendar 2026-27 PDF Download
लोक शिक्षण संचालनालय (DPI), मध्य प्रदेश द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026-2027 के लिए आधिकारिक MP Board Academic Calendar जारी कर दिया गया है। कक्षा 9वीं से 12वीं तक के सभी छात्र और शिक्षक नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से इसका PDF डाउनलोड कर सकते हैं।
एमपी बोर्ड शैक्षणिक कैलेंडर क्या है?
यह मध्य प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी एक वार्षिक गाइडलाइन है। इसमें कक्षा 9वीं से 12वीं तक के पूरे साल के पाठ्यक्रम (Syllabus) और स्कूल की अन्य गतिविधियों की पूरी जानकारी दी गई होती है।
इस कैलेंडर के मुख्य लाभ:
मासिक सिलेबस: हर महीने किस विषय में कितना कोर्स पढ़ाया जाएगा, इसकी पूरी जानकारी।
परीक्षाओं का शेड्यूल: त्रैमासिक (Quarterly) और अर्धवार्षिक (Half-Yearly) परीक्षाओं के समय और सिलेबस की रूपरेखा।
सरकारी छुट्टियां: सत्र 2026-27 के दौरान मिलने वाले सभी शासकीय अवकाशों की सूची।
परीक्षा प्लानिंग: माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा परीक्षाओं के सही आयोजन में मददगार।
MP Board Shaikshnik Calendar 2026-27 PDF डाउनलोड करने के लिए लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं या नीचे दिए गए डाउनलोड बटन पर क्लिक करें।
MP Board Exam Expected Months 2026-27
एमपी बोर्ड शैक्षणिक कैलेंडर के अनुसार, सत्र 2026-27 की परीक्षाओं का संभावित शेड्यूल इस प्रकार है:
त्रैमासिक परीक्षा (Quarterly Exam): सितम्बर 2026
अर्धवार्षिक परीक्षा (Half-Yearly Exam): दिसम्बर 2026
प्री-बोर्ड परीक्षा (Pre-Board Exam): जनवरी 2027 (केवल कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए)
वार्षिक/बोर्ड परीक्षा (Annual/Board Exams): फरवरी - मार्च 2027
नोट: लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) द्वारा स्थितियों को देखते हुए इन महीनों में आंशिक बदलाव किया जा सकता है। सटीक तारीखों के लिए ऑफिशियल टाइम-टेबल का इंतजार करें।

0 Comments